जोबनेर में 331 साल बाद पंचकल्याणक महोत्सव: तैयारियां शुरू
जोबनेर में आगामी नवंबर माह में होने वाले ऐतिहासिक पंचकल्याणक महा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को आयोजित एक विशेष सभा में भगवान के माता-पिता के नाम की घोषणा की गई।
परम पूज्य आचार्य गुरुवर 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि 108 श्री आदित्य सागर जी ने सभी आवेदनों की जांच के बाद यह घोषणा की। जोबनेर निवासी और वर्तमान में जयपुर प्रवासी सुरेश बड़जात्या और उनकी धर्मपत्नी सुरजानी देवी को भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
मुनिश्री आदित्य सागर ने दंपती को आशीर्वाद देते हुए इस अवसर को अत्यंत पुण्य और सौभाग्य का प्रतीक बताया। इस घोषणा के बाद जोबनेर जैन समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। समाजजनों ने पुष्पहार पहनाकर सुरेश बड़जात्या दंपती का स्वागत और सम्मान किया।
इस अवसर पर पंडित महावीर प्रसाद जैन (मोंटू ठोलिया), विनोद बड़जात्या (मीठा जी), विनोद गांधी, मानक सेठी, अमित जैन, गौरव बड़जात्या, मुकेश पाटनी, प्रमोद बड़जात्या, अजय बड़जात्या सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
Credit: Dainik Bhasiar
